शिक्षक संघ की ओर से मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, शारीरिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को शीघ्र पूरा करने, आचार संहिता से पूर्व टीएसपी से नॉन टीएसपी क्षेत्रों में स्थानान्तरण करने, कम किये गये मंत्रालयिक पदों को वापस स्वीकृत करने और सभी भर्तियों में चयनित प्रतिभागियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

उदयपुर में राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को एनपीएस हटाने और ओपीएस लागू करने को लेकर ज्ञापन दिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, शारीरिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को शीघ्र पूरा करने, आचार संहिता से पूर्व टीएसपी से नॉन टीएसपी क्षेत्रों में स्थानान्तरण करने, कम किये गये मंत्रालयिक पदों को वापस स्वीकृत करने और सभी भर्तियों में चयनित प्रतिभागियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश श्रीमाली, ललित आमेटा, यशवंत मीना, शंकर खटीक, जसवंत मेनारिया आदि मौजूद थे।