हॉस्पिटल गेट को बंद करने के विरोध में कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कल प्रशासन द्वारा एम्.बी अस्पताल के पीछे हाथी पोल की तरफ जाने वाले गेट को बंद करने के आदेश के विरोध में आज स्थानीय व्यापार मण्डल व राजनैतिक दलों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

 | 

जानकारी अनुसार एम्.बी अस्पताल कि साफ-सफाई व सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने एम्.बी अस्पताल के पीछे हाथी पोल जाने वाले गेट को बंद करने का आदेश निकला था, जिसके विरोध में आज मालदा स्ट्रीट, हाथीपोल, माली समाज व्यापार मंडल, भा.ज.पा युवा मोर्चा व यूथ कांग्रेस ने कलेक्टर विकास भाले को ज्ञापन सोंप कर गेट बंद नही करने कि दरख्वास्त लगाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News