प्रतिबन्ध के बावजूद बिकते पाॅलीथिन को लेकर कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

सरकार द्वारा पाॅलीथिन पर लगाये गये प्रतिबन्ध के बावजूद शहर में धड्डले से बिक रहे पाॅलीथिन की रोकथाम को लेकर भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई ने आज जिला कलेक्टर के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
 | 
प्रतिबन्ध के बावजूद बिकते पाॅलीथिन को लेकर कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन
ज्ञापन में कहा कि पाॅलीथिन की निर्बाध जारी बिक्री से जहाँ पशुओं द्वारा खाद्य पदार्थ से भरी प्लास्टिक की थैलियों को खाना जारी है वहीँ आये दिन झीलों से सफाई के दौरान निकलने वाली पाॅलीथिन से जल एवं अन्य प्रकार के भी प्रदुषण हो रहे है। 

उदयपुर 24 दिसंबर 2019। सरकार द्वारा पाॅलीथिन पर लगाये गये प्रतिबन्ध के बावजूद शहर में धड्डले से बिक रहे पाॅलीथिन की रोकथाम को लेकर भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई ने आज जिला कलेक्टर के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रवक्ता यूनूस खान ने बताया कि संघ ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल, सचिव संजय खोखावत ने दिये ज्ञापन में कहा कि पाॅलीथिन की निर्बाध जारी बिक्री से जहाँ पशुओं द्वारा खाद्य पदार्थ से भरी प्लास्टिक की थैलियों को खाना जारी है वहीँ आये दिन झीलों से सफाई के दौरान निकलने वाली पाॅलीथिन से जल एवं अन्य प्रकार के भी प्रदुषण हो रहे है। 

अतः पाॅलीथिन प्रतिबन्ध को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मंसूर अली तथा संगठन सचिव पदम जैन भी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News