geetanjali-udaipurtimes

टावर हटाये जाने की मांग के सन्दर्भ में ज्ञापन प्रस्तुत

आवासीय कॉलोनी से मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर वार्ड न. 23 के क्षेत्रवासियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है मोहल्ले में एक व्यक्ति के द्वारा उसके घर की छत पर एक निजी कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इस टावर को लेकर क्षेत्रवासियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है, फिर भी टावर लगाये जाने का कार्य जारी है।

 | 

ज्ञापन देने आये क्षेत्रवासियों ने बताया कि खेमपुरा स्थित वार्ड न. 33 रिसायती इलाका है और आस-पास में सभी के मकान बने हुए है। टावर के लगाये जाने से क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर सीधा असर पड़ेगा।

क्षेत्रवासियों क दवारा मांग की गई है कि टावर को हटाया जाये और कंपनी, सम्बंधित व्यक्ति को पाबन्द किया जाये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal