मुख्यमंत्री को दिया फिल्मसिटी की जमीन की उपलब्धता के सन्दर्भ ज्ञापन

राजस्थान फिल्म संघर्ष समिति ने शहर में फिल्मसिटी खोलने के लिये आवश्यक 300 बीघा जमीन की उपलब्धता के सन्दर्भ में आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। प्रन्यास ने शहरी क्षेत्र में इतनी जमीन नहीं हाने की बात कहीं गई। समिति भी शहरी क्षेत्र में नहीं वरन् ग्रामीण क्षेत्र में ही जमीन चाहती है ताकि फिल्मसिटी में प्रतिदिन 5000 शहरी एवं ग्रामीण लोगों को रोजगार मिल सकें और साथ ही उस क्षेत्र का सर्वांगिण विकास किया जा सकें।

 | 
मुख्यमंत्री को दिया फिल्मसिटी की जमीन की उपलब्धता के सन्दर्भ ज्ञापन

राजस्थान फिल्म संघर्ष समिति ने शहर में फिल्मसिटी खोलने के लिये आवश्यक 300 बीघा जमीन की उपलब्धता के सन्दर्भ में आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

समिति प्रमुख मुकेश माधवानी ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री एवं नगर निकाय मंत्रालय से नगर विकास प्रन्यास को फिल्मसिटी हेतु जमीन की उपलब्धता के सन्दर्भ में राय मांगी गई। जिसके सन्दर्भ में प्रन्यास ने शहरी क्षेत्र में इतनी जमीन नहीं हाने की बात कहीं गई। समिति भी शहरी क्षेत्र में नहीं वरन् ग्रामीण क्षेत्र में ही जमीन चाहती है ताकि फिल्मसिटी में प्रतिदिन 5000 शहरी एवं ग्रामीण लोगों को रोजगार मिल सकें और साथ ही उस क्षेत्र का सर्वांगिण विकास किया जा सकें।

समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि समिति ने आज मुख्यमंत्री के अतिरिक्त पर्यटन, नगर निकाय, राजस्व मंत्रालय के साथ-साथ प्रन्यास चेयरमेन एवं प्रन्यास सचिव को पत्र लिखकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फिल्मसिटी के लिये 300 बीघा जमीन उपलब्ध करानें का कष्ट करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News