नियुक्तियां जारी रखने को लेकर ज्ञापन
सेवा प्रदत्त एजेन्सी द्वारा नियुक्त विभिन्न पदों से हटाये गए कर्मचारियों ने नियुक्तियों को जारी रखने को लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
सेवा प्रदत्त एजेन्सी द्वारा नियुक्त विभिन्न पदों से हटाये गए कर्मचारियों ने नियुक्तियों को जारी रखने को लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया है कि, पीड़ितो को मुख्यमंत्री निशुल्क जाँच योजना के अंतर्गत कार्मिक उपलब्ध कराने का 4152 क्रमांक पत्र 12 अगस्त एंव 3598 क्रमांक पत्र 5 सितम्बर को सेवा प्रदत्त एजेन्सी अम्रतधारा संस्थान भीलवाडा द्वारा साक्षात्कार लेकर नियुक्ति पत्र दिया गया था, तब से सभी कार्मिक निरंतर सेवा दे रहे हैं।
कुछ समय बाद जिला परिषद द्वारा एन.जी.ओ. एंव सी.एम.एच.ओ. ऑफिस द्वारा अनुमोदन की फाईल नहीं पहुचने के कारण नियुक्तियां निरस्त करने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई, जिससे सभी कर्मचारियों को हटाया गया, जबकि सभी कर्मचारी निर्दोष है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि कर्मचारियों की मांग है कि सभी कर्मचारियों को नहीं हटाया जाये, और सभी की नियुक्तियां को जारी रखी जाये।
