पुलिस एवं वकील विवाद के संदर्भ में ज्ञापन
आज मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और वकीलों के मध्य चल रहे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया, और मांग की है कि मुख्यमंत्री दोनों वर्गो के प्रतिनिधियों को बुलाकर विवाद का सुलटारा करे।

मुस्लिम महासभा ने कानून की रखवाली करने वाले पुलिस एवं वकीलों के विवाद की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए बताया कि यह दोनों वर्ग समाज के बुद्धिजीवी हैं और इनके विवाद से प्रदेश की कार्यप्रणाली पर प्रभाव पद रहा हैं।
मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष अख्तर अली सिद्दिकी ने बताया कि इस विवाद से दोनों वर्गों की सम्मान भरी छवि पर ठेस पहुंच रही हैं, और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस विवाद का दोनों पक्षों की सहमती से सुलटारा कराया जाए।