नई बस दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन

रेजीडेन्सी स्कूल की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर को विद्यालय को नई बस दिलाने के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा।

 | 

नई बस दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन

रेजीडेन्सी स्कूल की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर को विद्यालय को नई बस दिलाने के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि रेजीडेन्सी महिला विद्यालय की दो बसे संचालित होती थी, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को परिवहन में सुविधा होती थी। 1960 के मॉडल की बसों की हालात को देखते हुये उन पुरानी बसों को गत वर्ष आरटीओ के द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके कारण इन बसों को विद्यालय द्वारा बंद करा दिया गया है।

बसों के बंद होने से छात्राओं के नये प्रवेश पर भी इसका असर पडा है और दूर के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को बडी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

छात्राओं के साथ शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर मो. यासीन पठान को समस्याओं से अवगत कराया और विद्यालय को दो नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News