भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर ज्ञापन

अपनी लंबित मांगों को लेकर आज कंप्यूटर ओपरेटर महासंघ, राजस्थान और एनएचआरएम कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 | 

भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर ज्ञापन

अपनी लंबित मांगों को लेकर आज कंप्यूटर ओपरेटर महासंघ, राजस्थान और एनएचआरएम कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

महासंघ के अध्यक्ष हेमंत भट्ट ने बताया कि राजस्थान सरकार की दवारा गत दिनों चलाई गयी मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण में ऑनलाइन कंप्यूटर प्रणाली में कई ओपेरटर लगाए गए थे, जिनका काम मुख्य रूप से दवाओं को के रिकॉर्ड को मेन्टेन करना है; उस दौरान मासिक वेतन 6500 तय किया गया था, लेकिन अब उन्हें वो नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनको आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड रहा है।

इसके साथ ही अब नियमित भर्ती क्लिनिक अभिलेख( कंप्यूटर ओपेरटर ) लिए जा रहे है, पर उस भर्ती में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सुचना सहायकों की भर्ती में इन्हे प्राथमिकता देने और समय पर पूरा वेतन दिया जाए। वहीँ योजना के अंतर्गत रेडिओग्राफर्स को संविदा और मानदेय बढाने कर नियमित करने की मांग भी की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News