मन्दिर को तोडे जाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

शहर के माँ गायत्री नगर, ट्रांसर्पोट नगर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर को तोडे जाने के खिलाफ मंगलवार को बजरंग सेना मेवाड की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 | 

मन्दिर को तोडे जाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

शहर के माँ गायत्री नगर, ट्रांसर्पोट नगर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर को तोडे जाने के खिलाफ मंगलवार को बजरंग सेना मेवाड की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि ट्रांसर्पोट नगर स्थित माँ गायत्री नगर में पिछले कई वर्षों से शिव मन्दिर है। प्राचीन शिव मन्दिर को कुछ भुमाफिया अपने फायदे के लिये तोड रहे हैं। इस मामले को लेकर युआईटी अधिकारियों व अध्यक्ष को भी बताया गया है।

क्षेत्रवासियों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर विकास.एस. भाले से मुलाकात कर भुमाफियों के खिलाफ तुरन्त कारवाई करने एंव मन्दिर को नहीं तोडने की मांग की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News