कनिष्ठ लिपिक भर्ती में सुधार को लेकर सौपा ज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती मे जिला परिषद् द्वारा जारी सुचियो मे गडबडियो व भर्ती मे अन्य जिलो के अभ्यर्थियो के चयन को लेकर अभ्यर्थियो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए आये अभ्यर्थियो ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया ।

 | 

कनिष्ठ लिपिक भर्ती में सुधार को लेकर सौपा ज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती में जिला परिषद् द्वारा जारी सुचियो में गडबडियो व भर्ती में अन्य जिलो के अभ्यर्थियो के चयन को लेकर अभ्यर्थियो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए आये अभ्यर्थियो ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया ।

इस दौरान जिले के विभिन्न तहसीलो से आये अभ्यर्थियो ने अन्य जिलो के अभ्यथियो का विरोध किया। बाद में अभ्यर्थियो के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलेक्टर को अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव के नाम ज्ञापन सोंपा।

ज्ञापन मे उच्च विभाग द्वारा निर्देश दिये गये थे कि नरेगा में संविदा पर कार्यरत सभी कार्मिक समस्त दस्तावेज को सत्यापन करवा कर पंचायतीराज विभाग को भेजें, लेकिन किन्ही कारणो की वजह से यह कार्य नही होने से सभी कार्मिको को अन्यत्र भटकना पड रहा है, जिसके कारण समस्त कार्मिको को जिला परिषद् मे सत्यापन करवाना पड रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई की नरेगा कार्मिको के मूल जिले में सत्यापन करवा कर सम्बधित जिला परिषद् मे भिजवाई जाएं, जिससे समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके। परिषद् द्वारा जारी मे गडबडियो को दुर कर सुधार करने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News