झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजसमंद मे हुये साम्प्रायिक तनाव के बाद झुठे प्रकरण में फंसे लोगों के मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा व हिन्दू जागरण मंच की ओर से पुलिस महानिरीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि गत दिनों राजसंमद में हुए साम्प्रादायिक तनाव के दौरान हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज किये गये थे, जिससे धार्मिक उन्माद फैलाकर महौल खराब करने के प्रयास किये जा रहे हैं। तनाव के दौरान भापजा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
ज्ञापन में असामाजिक युवकों के खिलाफ कारवाई करने व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई है।