राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिये विधान सभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की युवा इकाई राजस्थानी मोट्यार परिषद ने विधान सभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

 | 

मोटयार परिषद के प्रतिनिधि मण्डल को मेघवाल ने कहा कि वे भी राजस्थान प्रान्त के ही है तथा अपनी जन्मभूमि तथा मात्रभाषा के लिये प्रयास कर वे राजस्थानी होने का फर्ज चुकाने में कोई कसर नहीं छोडंगे । उन्होने कहा कि वर्तमान में इस मुद्दे पर वह राजस्थान के सभी सांसदों से बातचीत करेंगे तथा सांसदों द्वारा लोकसभा में राजस्थानी की मान्यता हेतु प्रश्न उठाया जाये ।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री शिवदान सिंह जोलावास , सम्भाग प्रभारी तनवीर कृष्णावत, सम्भाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, डॉ. धमेन्द्र राजोरा, डॉ0 हेमशंकर दाधीच, प्रशान्त भण्डारी, जयन्त ओझा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News