महास्थविर मुनि ताराचंद का स्मृति दिवस समारोह 26 को
युग पुरुष महास्थविर मुनि श्री ताराचंद के 56 वें स्वर्गारोहण (स्मृति) दिवस पर यहाँ गुरु पुष्कर मार्ग सिथत श्री तारक गुरु जैन ग्रन्थालय में दिनांक : 26 नवम्बर 2012 सोमवार रात्रि 7.00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डा. द्वीपेन्द्र मुनि व डा. पुष्पेन्द्र मुनि के पावन सानिनध्य में रात्रि में आयोजित होने वाले समारोह में उनके स्वर्गारोहण दिवस पर श्रावक – श्राविकाओं की उपस्थिति में सामूहिक रुप से नवकार महामंत्र महाजाप होगा। एक घंटे तक चलने वाले महाजाप के पश्चात लक्की कूपन निकाले जाएगें एवं उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा।
महास्थविर मुनि ताराचंद के बारे में – मूलत: उदयपुर के सनिनकट बम्बोरा गांव में जन्में महास्थविर ताराचंद ने 10 वर्ष की अल्पायु में जैन भागवती दीक्षा अंगीकार की। श्रमण परम्परा का 64 वर्षों तक पालन करते हुए देश के विविध अचंलों में नग्न पांव पदयात्रा कर सत्य, प्रेम, अहिंसा व महावीर के सिद्धान्तों का प्रचार प्रसार करके लाखों मनुष्यों को व्यसन मुक्त बनाया।