मेनारिया समर्थको ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

क्रिकेट जगत में उदयपुर का नाम रोशन कर रहे युवा खिलाड़ी अशोक मेनारिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर जनता का रोष आज देहली गेट से कलेक्ट्री तक नजर आया । सूत्रों के अनुसार, पूर्व रणजी खिलाडी निखिल डोरू के पिता एस.के जैन ने आरोप लगाया है कि मेनारिया ने फर्जी आयु प्रमाणपत्र लगाकर अंडर-19 […]

 | 

मेनारिया समर्थको ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

क्रिकेट जगत में उदयपुर का नाम रोशन कर रहे युवा खिलाड़ी अशोक मेनारिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर जनता का रोष आज देहली गेट से कलेक्ट्री तक नजर आया । सूत्रों के अनुसार, पूर्व रणजी खिलाडी निखिल डोरू के पिता एस.के जैन ने आरोप लगाया है कि मेनारिया ने फर्जी आयु प्रमाणपत्र लगाकर अंडर-19 की टीम में खेला है, जैन द्वारा बी.सी.सी.आइ को भेजे एक पत्र में आरोप लगाया है कि मेनारिया ने गलत प्रमाणपत्र लगाये है और इसमें कोच मनोज चौधरी व जिला क्रिकेट संग के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल भी है।

इन आरोपों के खिलाफ, आज  उदयपुर के खेलप्रेमी और मेनारिया समाज के लोगो ने मानव श्रंखला बना कर देहली गेट चौराहा जाम किया, साथ ही नारे लगाते हुए कलेक्ट्री से सामने एस.के जैन का पुतला फूंका । मेनारिया के पिता, लक्ष्मी नारायण मेनारिया ने कहा कि यह मेरे बेटे को बदनाम करने की साजिश है, क्यूंकि निखिल डोरू का लगातार 3 साल से रणजी में चयन नही हो पा रहा है ।

मेनारिया समर्थको ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इस मौके पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, लाल सिंह झाला, अशोक मेनारिया के पिता लक्ष्मी नारायण मेनारिया साथ ही कई वरिष्ठ नागरिको ने कलेक्टर विकास भाले को ज्ञापन दिया और मांग की इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News