राजस्थान दिवस के अवसर पर मेराथन, प्रदर्शनी एवं खेलकूद के कार्यक्रम
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के साझे में आयोजित ’’खुशहाल उदयपयुर, खुशहाल राजस्थान मैराथन’’ में उदयपुरवासी पूरे दम से दौड़े। इसी प्रकार राजस्थान व उदयपुर जिले के विकास एवं योजनाओं की प्रगति को दर्शाती वृहद विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को सूचना केन्द्र में नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अति. कलक्टर(शह
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के साझे में आयोजित ’’खुशहाल उदयपयुर, खुशहाल राजस्थान मैराथन’’ में उदयपुरवासी पूरे दम से दौड़े। इसी प्रकार राजस्थान व उदयपुर जिले के विकास एवं योजनाओं की प्रगति को दर्शाती वृहद विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को सूचना केन्द्र में नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अति. कलक्टर(शहर) सुभाष चन्द्र शर्मा मौजूद थे।
उदयपुर मेयर चन्द्रसिंह कोठारी एवं जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। सुबह सात बजे यह मैराथन महाराणा भूपाल स्टेडियम से आरंभ होकर, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक सर्कल होती हुई पुनः गांधी ग्राउंड पर आकर विसर्जित हुई।
मैराथन के कर्णधार
मैराथन में उदयपुर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिभागी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि उदयपुर से पैसिफिक विश्वविद्यालय के विभिन्न घटक महाविद्यालय, रॉकवुड, सेन्ट्रल एकेडमी, डीपीएस, तैयाबियाह स्कूल, बी एन संस्थान, विद्यापीठ, जनजाति खेल छात्रावास मधुबन व सरदारपुरा, खेलगांव जनजाति खेल छात्रावास, संजीवनी नर्सिंग कॉलेज के छात्रा-छात्राओं सहित रोटरी क्लब, खेल प्रशिक्षक सहित अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला कलक्टर ने दिलाया उत्साह
मैराथन के प्रति जिला कलक्टर श्री मल्लिक विशेष उत्साहित रहे, उन्होंने मैराथन में भाग लेने वालों की न सिर्फ हौसला अफजाई की वरन् पूरी मैराथन में स्वयं दौड़ कर कार्यक्रम की महत्ता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति से जुड़े रहकर नियमित दौड़ना श्रेष्ठ व्यायाम है।
हर वर्ग के लिए निगम की ओर से पुरस्कार
समारोह में नगर निगम मेयर ने विजेता प्रतिभागीजन को नकद पारितोषिक व प्रमाण पत्र देने की घोषणा की। ये पुरस्कार पांच वर्ग बालक, बालिका, वरिष्ठ नागरिक, पुरुष व महिला वर्ग में प्रत्येक में विजेता व उप विजेता के लिए नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिये जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी, अति. कलक्टर (शहर) सुभाष चन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी (गिर्वा) कमर चौधरी, आईएएस प्रशिक्षु मंजू चौधरी, एसीईओ मुकेश कलाल, अति. जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नू, सीपीओ पुनीत शर्मा, उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक विपुल जानी, सूचना विज्ञान केन्द्र के निदेशक जितेन्द्र वर्मा, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता मुकेश पुजारी, आईटी उपनिदेशक सुश्री शीतल अग्रवाल, गिर्वा तहसीलदार ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्मिक व गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विकास को दर्शाती राजस्थान दिवस प्रदर्शनी शुरु
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं पर आधारित प्रगति का छायाचित्र, फ्लेक्स, पोस्टर्स, बैनर्स एवं मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया है।
नगर निगम व नगर विकास प्रन्यास की प्रदर्शनी में उदयपुर के विकास की रफ्तार को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों ने विभिन्न तबकों के उत्थान, आत्मनिर्भरता आधारित कार्यक्रम, शैक्षिक नवाचार, कल्याणकारी योजनाओं एवं कमजोर तबके के सशक्तीकरण कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की है। प्रदर्शनी बुधवार को भी आम जन के अवलोकनार्थ निःशुल्क जौर पर खुली रहेगी।
कार्यक्रम का आगाज में सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ। आरम्भ में सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नेहरु युवा केन्द्र समन्वयक पवन अमरावत, प्रोजेक्ट उत्कर्ष की जिला समन्यक श्रीमती मंजू, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता मनीष अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी, गणमान्य लोग एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिताएं सम्पन्न
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी में कोटड़ा व वॉलीबॉल में कविता (बड़गांव) ने बाजी मारी। जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कोटड़ा, गोगुन्दा, गिर्वा, बड़गांव व खेरवाड़ा ब्लॉक्स की टीमों ने हिस्सा लिया।
इनमें कबड्डी में कोटड़ा विजेता तथा गिर्वा की टीम उप विजेता रही जबकि वॉलीबॉल में कविता(बड़गांव) विजेता तथा नागरिक सुरक्षा कार्यालय की टीम उपविजेता रही।
