मर्सीडीज ने भारत में लॉन्च की दमदार AMG G 63, देखें कीमत और फीचर्स ?
Udaipur Times, Automobile News : लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी प्रतिष्ठित जी-क्लास लाइनअप का विस्तार करते हुए भारत में नई Mercedes-AMG G 63 ऑपरोड प्रो लॉन्च कर दी है।
सभी जगहों और कठिन रास्तों पर चलने के लिए तैयार की गई इस दमदार एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है।
कंपनी इसे भारतीय बाजार में केवल सीमित संख्या में ही बेचेगी।

यह पहला मौका है जब AMG G 63 को ऑफरोड प्रो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसे विशेष ऑफ-रोड हार्डवेयर और अधिक आक्रामक, मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
गाड़ी की छत पर सीढ़ी के साथ एल्युमिनियम पैनल वाला प्रोफेशनल रूफ लगेज रैक और 20-इंच के मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और जिनमें डायमंड-टर्न्ड रिम फ्लैंज के साथ 275/50 आर20 टायर लगे हैं जो इसे एक लंबे अभियान के लिए बने वाहन जैसा लुक देते हैं।
Mercedes-Benz इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि जी-क्लास चार दशकों से अधिक समय से दुनिया भर के कार प्रेमियों की पसंदीदा रही है।