मेधावी छात्रों का किया सम्मान
देलवाड़ा जैन सोसायटी ने आज रोटरी बजाज भवन मे आयोजित एक समारोह में सेासायटी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सिरोया, हिम्मत बड़ाला, मुख्य अतिथि महेन्द्र टाया आदि ने उप महापौर पारस सिंघवी को समाज गौरव से सम्मानित किया।
उदयपुर। देलवाड़ा जैन सोसायटी ने आज रोटरी बजाज भवन मे आयोजित एक समारोह में सेासायटी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोसायटी अध्यक्ष वीरेन्द्र सिरोया ने समाजजनों का संगठित होने का आव्हान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देश की नजरें अब युवाओं पर टिकी हुई है। देश को भविष्य को आगे ले जानें की उनके कंधों पर अहम जिम्मेदारी है।
समाारोह में पूर्व उप सभापति हीरालाल कटारिया, ओंकारसिंह सिरोया व अन्य 400 परिवारजन मौजूद थे। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिरोया, हिम्मत बड़ाला, मुख्य अतिथि महेन्द्र टाया आदि ने उप महापौर पारस सिंघवी को समाज गौरव से सम्मानित किया। समारोह का संचालन हिम्मत बड़ाला ने किया।