गरबा में पर्यावरण बचाओं, प्लास्टिक हटाओं का संदेश
माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में गरबा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई।

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में गरबा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई।
संस्था की सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि गरबा कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओ द्वारा फिल्मी एवं माता के भजनों गरबा किया। कार्यक्रम संयोजक सरिता न्याती, संरक्षक कौशल्या गट्टानी, जनक बांगड़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक हटाओं का संदेश देते हुए गरबा कार्यक्रम में कपड़े के थैलों का वितरण किया।
आयोजन में गरबा कपल में रिया व प्राची, बेस्ट ड्रेस में अंकिता व उमा, व बेस्ट नृत्य में उमा प्रथम रही। कार्यक्रम में निर्णायक मधु गांधी थी। सभी पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ सदस्य शांता, वीणा,निर्मला मौजूद थी। संचालन सीमा लाहोटी द्वारा किया गया।