मेटा जिंगल के कलाकारो ने रोकवूडस हाई स्कूल में संगीत और जगलिंग का कार्यक्रम
मेटा जिंगल के कलाकारो ने रोकवूडस स्कूल में संगीत और जगलिंग के कार्यकम्र प्रस्तुत किये। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर और इण्डो फ्रेंच दूतावास के माध्यम से आगामी 20 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पूर्व कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य एवं करतब की मिलीजुली
मेटा जिंगल के कलाकारो ने रोकवूडस स्कूल में संगीत और जगलिंग के कार्यकम्र प्रस्तुत किये। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर और इण्डो फ्रेंच दूतावास के माध्यम से आगामी 20 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पूर्व कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य एवं करतब की मिलीजुली प्रस्तुतियाॅं प्रस्तुत की गई ।
संस्था के मानद सचिव, रियाज़ तहसीन एवं निदेशक, डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि फ्रान्स दूतावास के सौजन्य से शहर के रोकवूडस हाई स्कूल में बच्चों के लिये एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय संगीत के साथ जगलिंग को प्रस्तुत किया, जिसे बच्चों और अध्यापको ने काफी पसंद किया। स्कूल की प्रिसिंपल सुश्री नीरू टंडन ने कलाकारो का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने यह भी बताया की संस्था में आगामी 20 जनवरी को सायं 6:00 बजे मुक्ता काशी रंगमंच पर मेटा जिंगल कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जोन एन्थोनी का संगीत, अखिल जे चन्द का वोकल, मीरा नायर की कविता, नृत्य एवं करतब फ्रान्सको शाह द्वारा प्रस्तुत किये जाएगें। ये कार्यक्रम इन्डो – फ्रेन्च के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है ।
उन्होंने ये भी बताया की इनके कार्यक्रम भारत के कई शहरों के अलावा चायना, साउथ आफ्रिका, रशिया, संयुक्त अरब अमिरात, यूरोप, श्रीलंका एवं मालदीव जैसे देश में सफल हो चुके है ।
