राजस्थान में तूफ़ानी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफ़ानी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है की राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 24 अक्टूबर से होने की संभावना है। इससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर एरिया में बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। 

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि देर शाम जैसलमेर के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब भी गर्मी है। 

वही दूसरी ओर रात में हल्की ठंडक शुरू हो गई। सीकर, पिलानी, टोंक, भीलवाड़ा समेत कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। माउंट आबू में गुरुवार रात में सबसे ज्यादा ठंडक रही। जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। इसके बाद राज्य में 24 अक्टूबर से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इस सिस्टम का असर बीकानेर संभाग के एरिया में दिखेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News