मौसम विभाग की चेतावनी अगले दो दिनों में हो सकती भारी बारिश

मौसम विभाग एवं मौसम विशेषज्ञों ने मेवाड़ वागड़ क्षेत्र में अगले दो दिनों के लिए तेज़ और भारी बारिश की सम्भावना जताई है। जिसे लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौसम एवं भूगोल विशेषज्ञ प्रोफेसर नरपत सिंह राठोड ने बताया की अरब सागर से उठने वाला मानसून कोंकण तट पर सक्रिय है जबकि बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर सक्रिय है। इसका प्रभाव अगले दो दिनों में उत्तर और उत्तर पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश की संभावनाए बना रही है।

 | 

मौसम विभाग की चेतावनी अगले दो दिनों में हो सकती भारी बारिश

उदयपुर 4 सितंबर 2019, मौसम विभाग एवं मौसम विशेषज्ञों ने मेवाड़ वागड़ क्षेत्र में अगले दो दिनों के लिए तेज़ और भारी बारिश की सम्भावना जताई है। जिसे लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौसम एवं भूगोल विशेषज्ञ प्रोफेसर नरपत सिंह राठोड ने बताया की अरब सागर से उठने वाला मानसून कोंकण तट पर सक्रिय है जबकि बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर सक्रिय है। इसका प्रभाव अगले दो दिनों में उत्तर और उत्तर पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश की संभावनाए बना रही है।

लेकसिटी में फिलहाल सभी झीले लबालब हो चुकी है। सिंचाई विभाग ने फतेहसागर के चारो गेट आधा आधा फिट खोल रखे है जबकि स्वरूप सागर पर एक गेट 9 इंच और दूसरा गेट लगभग डेढ़ फिट खोल रखा है। दोनों झीलों का पानी उदयसागर में पहुँच रहा है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वहीँ उदयसागर के भी गेट खोल रखे है जहाँ से पानी वल्लभनगर बाँध में समा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वल्लभनगर बाँध का जलस्तर वर्तमान में 9 फिट हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News