हरियाणा में इन रूटों पर होगा मेट्रो विस्तार ! 1662 करोड़ रुपये से यहां बनेंगे 14 स्टेशन ?

 | 
हरियाणा में इन रूटों पर होगा मेट्रो विस्तार ! 1662 करोड़ रुपये से यहां बनेंगे 14 स्टेशन ?

Udaipur Times, Haryana News, Metro News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार द्वारा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण का विस्तार करने का प्लान किया जा रहा है, इसके निर्माण की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके लिए आधिकारिक टेंडर जारी किया है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो विस्तार के लिए करीब 1662.53 करोड़ रुपये खर्च होने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो के दूसरे चरण के तहत Sector-9 से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित DLF साइबर सिटी तक करीब 15.3 KM लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग और वायाडक्ट बनाया जाएगा। Metro News

जानकारी के मुताबिक टेंडर दस्तावेज 5अक्टूबर से 18 नवंबर तक ऑनलाइन मिलने वाले है, जबकि 21 अक्टूबर को प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। 

मेट्रो विस्तार के लिए मिली जानकारी के अनुसार इस चरण के लिए कुल 14 मेट्रो स्टेशन बनने वाले है, जिनमें Sector-7, Sector-4, Sector-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, Sector-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, Sector-23A, Sector-22, Sector-21, उद्योग विहार फेज-एक और DLF साइबर सिटी शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार अनुबंध के तहत मेट्रो विस्तार के लिए कंपनी को कार्य शुरू होने के बाद 30 महीने के अंदर पूरा करना होगा। Haryana Metro News

रूट की खासियत

मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो मार्ग के विस्तार के लिए सबसे बड़ी खासियत इसका इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन होगा। GMRL की योजना के अनुसार, Sector-5 से शीतला माता रोड पर अंडरपास, बजघेड़ा रोड और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड की तरफ डबल डेकर मेट्रो का निर्माण होगा। 

जानकारी के मुताबिक इस हिस्से में निचले स्तर पर सड़क पर फ्लाईओवर होगा और उसके ऊपर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। Metro News

कार्य धीमा

जानकारी के मुताबिक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच कुल 30.5 KM लंबा मेट्रो कॉरिडोर और 28 स्टेशन तैयार होगा। मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण के 15.221 KM लंबे हिस्से (मिलेनियम सिटी सेंटर से Sector-9 तक) का निर्माण कार्य भी सौंप दिया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News