हरियाणा में इस नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो ! यहां बनेंगे 17 स्टेशन
Udaipur Times, Haryana News: हरियाणा में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए जल्द ही मेट्रो सफर और आसान होने वाला है। हरियाणा सरकार शहर में नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की प्लानिंग कर रहा है। जिसके तहत सोहना रोड के लिए प्रस्तावित इस नए मेट्रो रूट का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार, इस कॉरिडोर पर 17 नये मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
इस प्रस्तावित मेट्रो लाइन की करीब 20 किलोमीटर दूरी होगी। ये रूट भोंडसी से शुरू होकर सेक्टर-67 की ओर जाएगा और फिर साउथ सिटी-2 होते हुए राजीव चौक तक जाएगी। इस परियोजना से सोहना रोड के आसपास बसे कई सेक्टरों, कॉलोनियों और गांवों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
बता दें की नई मेट्रो लाइन का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यात्रियों को दूसरे मेट्रो मार्गों से भी आसानी से जोड़ सके। सुभाष चौक पर इसे पुरानी गुरुग्राम मेट्रो लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी और इसके साथ -साथ शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजना गुरुग्राम में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद करेगी। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सोहना रोड और आसपास के क्षेत्रों से शहर के अन्य हिस्सों में सफर करते हैं।
इस परियोजना की पूरी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स (RITES) को दी गई है। इसके लिए बजट भी मंजूर किया जा चुका है। फिलहाल प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया जारी है।
