मेवाडी झलकावणा कार्यक्रम

गुरूवार को सावित्री बाई शिक्षा संकूल में मेवाडी झलकावणा के अन्तर्गत राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्ये से अर्न्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें वेशभूषा एवं फाग गीत तथा सगाई से शादी तक के गीतों एवं नृत्यों का प्रदर्शन किया।

 | 

मेवाडी झलकावणा कार्यक्रम

गुरूवार को सावित्री बाई शिक्षा संकूल में मेवाडी झलकावणा के अन्तर्गत राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्ये से अर्न्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें वेशभूषा एवं फाग गीत तथा सगाई से शादी तक के गीतों एवं नृत्यों का प्रदर्शन किया।

मेवाडी झलकावणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रसिह कौठारी, महापौर, नगर निगम, उदयपुर तथा अध्यक्ष दिनेश माली, विशिष्ट अतिथि नगर के पार्षद जगत नागदा, नानालाल वया, रामेश्वर भट्ट, प्रवीण मारवाड़ी, लवदेव बागड़ी, आशा बोर्दिया थे।

संस्था परिचय एवं ज्योति बा फूले के जीवन एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके प्रयासों एवं उनके द्वारा रचित साहित्य पुस्तकों के बारे में प्रकाश श्री दिनेश जी माली संस्थापक द्वारा कराया गया।

सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि चन्द्रसिंह कोठारी, महापौर एवं अतिथियों ने सराहना करते हुए बताया की ऐसे कार्यक्रम करने से अपनी संस्कृति को संवर्धित व संरक्षित करने हेतु उत्साह मिलेगा। मुख्य अतिथि चन्द्रसिंह कोठारी, महापौर ने कार्यक्रम में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हममें हमारी संस्कृति के प्रति गर्व का संचार करते है व इस तरह के कार्यक्रम आगे भी संचालित होते रहने चाहिए।

निदेशक श्री दिवाकर माली, गोपाल माली व पुष्कर माली ने चन्द्रसिंह कोठारी व उपस्थित सभी पार्षदों का शॉल व उपरणा पहनाकर सम्मान किया।

अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित डॉ. भवंरलाल नागदा ने किया तथा महाविद्यालय के सभी संगम सदस्यों एवं छात्राध्यापकों को भी कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News