मेवाड की बेटी ने गोवा में जीता "स्ट्रोंग वुमन" का खिताब

गोवा के पोडा मे आयोजित तीन दिवसीय वेस्ट जोन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर की राजकुमारी यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।

 | 

इस प्रतियोगिता में राजकुमारी यादव ने 365 किलो वनज उठाकर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं, जिसके बाद उन्हें “स्ट्रोंग वुमन ऑफ वेस्ट जोन ” का खिताब दिया गया। यह खिताब पाने वाली वे राजस्थान की पहली महिला पॉवर लिफ्टर हैं।

इस जीत का श्रेय राजकुमारी ने अपने कोच अमृत, विनोद साहु और कमलेश शर्मा को दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News