geetanjali-udaipurtimes

देश-दुनिया तक पहुंचेगा मेवाड़ और महाराणा प्रताप का गौरव

राज्यपाल श्री कल्याणसिंह ने शुक्रवार शाम उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र को देखा तथा मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं, पराक्रम तथा विलक्षणताओं की झांकी से रूबरू हुए।

 | 

देश-दुनिया तक पहुंचेगा मेवाड़ और महाराणा प्रताप का गौरव

राज्यपाल श्री कल्याणसिंह ने शुक्रवार शाम उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र को देखा तथा मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं, पराक्रम तथा विलक्षणताओं की झांकी से रूबरू हुए।

राज्यपाल ने प्रताप गौरव केन्द्र के विस्तृत पहाड़ी क्षेत्र में पसरे हुए परिसरों में हो रहे निर्माण और विकास कार्यों को देखा। पहाड़ी पर प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप की अष्टधातु की ५७ फीट ऊँची मूर्ति तथा भारतमाता की अष्टधातु निर्मित १२ फीट ऊँची मूर्ति को देखा तथा नमन किया।

राज्यपाल ने केन्द्र के मनोरम पुष्पोद्यान भरे परिसरों, आकर्षक मूर्तियों को देखा तथा प्रदर्शनी दीर्घाओं में महाराणा प्रताप के जीवन वृत्त व इतिहास की झलक दिखाने वाले ८० चित्रों में समाहित रंगीन चित्र झांकियों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदर्शित चित्रों के बारे में केन्द्र निदेशक ओमजी ने विस्तार से जानकारी दी और राज्यपाल को गौरव केन्द्र विकास के मानचित्रों व भावी योजनाओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने परिसर में अवस्थित प्रताप गौरव केन्द्र के प्रस्तावित मॉडल को भी देखा।

राज्यपाल ने केन्द्र में महाराणा प्रताप और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर आधारित ३५ मिनट की फिल्म देखी। राजभवन के विशेषाधिकारी श्री ए.क.े पाण्डे व अन्य अधिकारियों, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ओ.पी. बुनकर सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने भी यह फिल्म देखी।

देश-दुनिया तक पहुंचेगा मेवाड़ और महाराणा प्रताप का गौरव

प्रताप गौरव केन्द्र में अवलोकन व फिल्म प्रदर्शन तथा महाराणा प्रताप एवं मेवाड़ की गौरवशाली ऎतिहासिक एवं महान परंपराओं की झलक ने राज्यपाल को बेहद प्रभावित किया और ऎतिहासिक थातियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किए जा रहे अतुलनीय कार्यों से अभिभूत हो उठे।

राज्यपाल ने अपने दिली उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि दुनिया में यह बहुत बड़ा, सुन्दर, अद्भुत और अद्वितीय काम हो रहा है, यह राष्ट्रीय गौरव का कार्य है जिससे आने वाली पीढ़ियां हमारी सभ्यता, संस्कृति, शौर्य-पराक्रम, वीरगाथाओं, देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय उत्थान में समर्पित भागीदारी के साथ मातृभूमि की सेवा की प्रेरणा पाती रहेंगी।

समाज और देश के लिए यह ऎतिहासिक और गौरवशाली कार्य है। इसके लिए उन्होंने गद्गद् होते हुए केन्द्र निर्माण में जुटे सभी कर्मयोगियों को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने केन्द्र दर्शन को अविस्मरणीय बताया।

इससे पूर्व शुक्रवार शाम राज्यपाल के प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचने पर केन्द्र निदेशक सर्वश्री ओमजी, गोविन्दसिंह टांक, मदनमोहन टांक, हरेन्द्र श्रीमाली, यशवन्तसिंह शक्तावत, सुन्दरलाल कटारिया, प्रभात राजगड़िया आदि ने स्वागत किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal