मेवाड़ एक्सप्रेस उदयपुर से निजामुद्दीन 5 से 6 सितंबर जबकि निजामुद्दीन से उदयपुर 6 से 7 सित. तक रद्द

उदयपुर 29 अगस्त 2019, रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के तुगलकाबाद-पलवल खंड पर बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उदयपुर से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन तक चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस उदयपुर से निजामुद्दीन तक आगामी 5 व 6 सितम्बर तक जबकि निजामुद्दीन से उदयपुर तक 6 व 7 सितम्बर को रद्द की गई है।

 | 

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार चौहान ने बताया की रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के तुगलकाबाद-पलवल खंड पर बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित रेल यातायात निम्नप्रकार से प्रभावित रहेगा –

रद्द गाड़ियाँ –

1. गाड़ी संख्या 12963 निजामुद्दीन – उदयपुर एक्सप्रेस दिनांक 06.09.19 तथा 07.09.19 को प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 05.09.19 तथा 06.09.19 को प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर से रद्द रहेगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अस्थाई तौर पर बल्लभगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकने वाली सेवाएँ

1. दिनांक 01.09.19 से 07.09.19 तक प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस बल्लभगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News