मेवाड़ की बेटी पहुंची केबीसी में
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में उदयपुर की बेटी हिरणमगरी सेक्टर 14 निवासी 35 वर्षीया सरोज सिसोदिया को अपना स्थान बनाने का सपना पूरा हो गया।
उदयपुर 20 अगस्त 2019। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में उदयपुर की बेटी हिरणमगरी सेक्टर 14 निवासी 35 वर्षीया सरोज सिसोदिया (भाटी)का अपना स्थान बनाने का सपना पूरा हो गया।
श्रीमती सरोज सिसोदिया (भाटी) ने कल रात कुल 130 चयनित लोगो में से है जिनसे चार प्रश्न पूछे गए थे। सरोज ने बारी बारी से चार राऊंड को पार कर हॉट सीट के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। आज के प्रसारण में वह रात 9 बजे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालो का सामना कर अपनी प्रतिभा दिखाएगी।
श्रीमती सरोज सिसोदिया (भाटी) के परिजन भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया की श्रीमती सरोज सिसोदिया (भाटी) मूलतः भीलवाड़ा की रहने वाली है। उनकी शादी उदयपुर निवासी महेंद्र सिंह भाटी से हुई है। सरोज ने बी एड की डिग्री हासिल की हुई है एवं वर्तमान में उदयपुर के ही एक निजी शिक्षण संस्थान में अपनी सेवाए दे रही है। दो बच्चो की माँ सरोज के पति महेंद्र सिंह भाटी एक इलेक्ट्रॉनिक बिज़नेसमेन है।
