एथेंस में सम्मानित होगी मेवाड़ की ‘किरण’
उदयपुर, 4 जून 2019, 6 से 12 जून तक यूरोप के प्रमुख देश ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित होने वाले 17वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में मेवाड़ की साहित्यकार किरण बाला जीनगर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। एथेंस की धरा पर जहाँ किरण अपनी कविताएं गुगुनाएगीं वहीं विभिन्न साहित्यिक सत्रों का संचालन व संयोजन भी करेंगी। 'साहित्य का सच और सच का साहित्य' पर आलेख भी प्रस्तुत करेंगीं। 7 जून को एथेंस में उन्हें 'सिंधुरथ स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।

उदयपुर, 4 जून 2019, 6 से 12 जून तक यूरोप के प्रमुख देश ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित होने वाले 17वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में मेवाड़ की साहित्यकार किरण बाला जीनगर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। एथेंस की धरा पर जहाँ किरण अपनी कविताएं गुगुनाएगीं वहीं विभिन्न साहित्यिक सत्रों का संचालन व संयोजन भी करेंगी। ‘साहित्य का सच और सच का साहित्य’ पर आलेख भी प्रस्तुत करेंगीं। 7 जून को एथेंस में उन्हें ‘सिंधुरथ स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
सृजनगाथा डॉट कॉम रायपुर, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सम्मान राशि, शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व इन्हें मॉस्को में ‘अन्ना अख्मात्वा सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। लगातार चौथे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में शिरकत करने वाली किरण बाला राजस्थान की एकमात्र साहित्यकार है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
किरण राजकीय सेवा में प्रधानाचार्य के पद पर हैं,अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन की राजस्थान राज्य संयोजक हैं। अब तक उनके 2 काव्य संग्रह ‘कोई तो बात है’ एवं ‘समिधा संवेदनाओं की’ राजस्थान हिंदी साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित हो चुके है एवं अनेक आलेख एवं रचनाओं का राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में प्रकाशन एवं आकाशवाणी व दूरदर्शन पर प्रसारण होता है। किरण बाला के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों में जाने से साहित्य के क्षेत्र में मेवाड़ की एक अलग ही पहचान बनी है। इस समारोह हेतु श्रीमती किरण बाला 5 जून को प्रस्थान करेंगी।