सक्का का सूक्ष्म कैरम बोर्ड इण्डिया बुक में दर्ज
उदयपुर के वर्ल्ड रिकार्ड मेन के नाम से जाने माने स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का का सोने से निर्मित सूक्ष्मदर्शी लेन्स की मदद से देखे जाने वाला विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड एण्ड कैरम मेन, इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

सक्का ने बताया कि सोने से बने इस कैरम बोर्ड की साईज मात्र 1 गुणा 1 सेन्टीमीटर है तथा इनमें कैरम की 0.5 मिलीमीटर की 19 गोटियॉ है। मात्र 150 मिलीग्राम वजन की इस कलाकृति को इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होने पर इण्डिया बुक के मुख्य सम्पादक डॉ. बी.आर.चौधरी द्वारा सक्का को विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड एण्ड कैरम मेन होने का प्रमाण पत्र, गोल्डन ट्राफी, आई.डी.कार्ड, रिकार्ड्स बुक, बैच एवं दो वाहन स्टीकर्स इत्यादि भारतीय कार्यालय हरियाणा से सक्का को जारी किये गये।