झल्लारा में अधेड़ महिला से मारपीट

जिले की सलुम्बर तहसील के झल्लारा गांव की महिला के साथ आपसी रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पीडित परिवार ने महिला के साथ आकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय कालुराम रावत को ज्ञापन सौंपा।

 | 

पीडिता के पति लालनाथ जोगी ने बताया कि 22 जुन को रात्रि के दौरान घर पर चार युवक नाथुनाथ, मोहननाथ, रमेश नाथ और भीमनाथ आये। सभी आरोपियों ने मिलकर लठ की सहायता से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसकी 46 वर्षीया पत्नी लाली बाई गम्भीर रूप् से घायल हो गई। घायल महिला के आन्तरिक अंगो, कमर व पीठ पर भी चोटें आई है।

मारपीट के बाद पीडित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही  लेकिन पुलिस के द्वारा मेडिकल बनवाने के बाद आने की बात कही गई, जिसके बाद पीडिता का मेडिकल करवाकर थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामला दर्ज करवाने के बाद पुनः एक दिन बाद आरोपियों ने परिवार पर हमला किया, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई है। अभी तक पुलिस के दवारा इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीडित परिवार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुये मामले की निष्पक्ष जांच कराने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News