हरियाणा में रिश्वत केस में दलाल गिरफ्तार; नाम आते ही विदेश भागा, अब लौटा तो ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा ACB की टीम ने विदेश भाग चुके करनाल निवासी दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड लिया गया है। आरोपी का जैसे ही इस केस में नाम आया तो वह विदेश भाग गया था। वहां से लौटते ही ACB ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक करनाल और यमुनानगर के RTO सुभाष चंद्र को साल 2022 के दौरान गिरफ्तार किया था। इस गिरफ़्तारी में आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 30 लाख रुपए बरामद किए थे। Haryana News
जानकारी के अनुसार इस मामले में RTO से उसके एजेंटों को गिरफ्तार किया था। चारों एजेंटों से 36 लाख 93 हजार रुपए बरामद किए थे। एक एजेंट संदीप बचकर विदेश भाग गया था। जिसे ACB की टीम ने अब गिरफ्तार किया है। Haryana News
लुक आउट सर्कुलर
ACB के अनुसार, संदीप के खिलाफ आरोप है कि उसने RTA विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से ओवरलोड वाहनों को चालान से बचाने के लिए 50 हजार रुपए प्रतिमाह रिश्वत की मांग की थी तथा 20 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए थे। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। Haryana News
जानकारी जुटाएगी ACB
अब रिमांड के दौरान उससे अवैध वसूली नेटवर्क, रिश्वत के लेन-देन तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ACB ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News
10-15 हजार रुपए
मिली जानकारी के मुताबिक RTO द्वारा वसूली के लिए छोड़े गए एजेंट हरियाणा नंबर के ओवर लोड वाहन ड्राइवरों 10 हजार रुपए वसूलते थे। Haryana News जबकि अन्य राज्यों के नंबर वाले ट्रकों का 15 हजार रुपए फिक्स कर रखा था। इसके अलावा एजेंट ट्रक ड्राइवरों व मालिकों से मंथली भी लेते थे। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा था।