एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिये मिहिर और राजकुमारी का भारतीय टीम मे चयन
ऐल्लेप्पी, केरल के पांच सितारा होटल, रमाडा इन में 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली एशियन क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2017 में भाग लेने वाली भारतीय टीम में उदयपुर के कॉमन वेल्थ चैंपियन पॉवर लिफ्टर मिहिर सोनी एवंम इंटरनेशनल खिलाडी राजकुमारी यादव का चयन किया गया।
ऐल्लेप्पी, केरल के पांच सितारा होटल, रमाडा इन में 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली एशियन क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप – 2017 में भाग लेने वाली भारतीय टीम में उदयपुर के कॉमन वेल्थ चैंपियन पॉवर लिफ्टर मिहिर सोनी एवंम इंटरनेशनल खिलाडी राजकुमारी यादव का चयन किया गया।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि मिहिर सोनी ,59 किलो भार में सब जूनियर वर्ग में भाग लेकर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे, वही राजकुमारी यादव 84 किलो भार में सीनियर वर्ग में अपना दम ख़म दिखायेंगी। दोनों खिलाडी अभी अपना कड़ा अभ्यास कर रहे है तथा दोनों ही भारत देश के लिये पदक जीतेंगे।
मिहिर ने अभी हाल ही में कॉमन वेल्थ, साउथ अफ्रीका में कुल 420 किलो वजन उठाकर चार गोल्ड मैडल जीते वही राजकुमारी यादव ने हांगकांग में, एशियन चैंपियनशिप 2016 में चार रजत पदक जीते। भारतीय टीम में राज्य के सात खिलाडियों का चयन होने पर राज्य संघ के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पुरोहित, सचिव विनोद साहू, खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, इंटरनेशनल खिलाडी कमलेश शर्मा, देवेन्द्र साहू, मोहम्मद जावेद, मिहिर के कोच एवंम उनके पिता इंटरनेशनल खिलाडी चंद्रेश सोनी सहित राज्य के कई जिला संघों के पधाधिकरियो ने सभी पॉवर लिफ्टेरो को बधाई दी हे।
भारतीय टीम मे राजस्थान से सीनियर महिला वर्ग मे 57 किलो भार मे राजस्थान क्रीडा परिषद् जयपुर की कोच रजनी उपाध्याय, सब जूनियर महिला वर्ग में 57 किलो में पाली की अंजली शर्मा, 63 किलो में सीकर की रितु, पुरुष वर्ग में बीकनेर के हरप्रीत सिंह का 120 किलो भार में एवंम जय शंकर ओझा का 120 किलो से अधिक भार वर्ग मे चयन किया गया हे। ये सभी खिलाडी 30 नवम्बर को केरल के लिये रवाना होंगे।