कॉमन वेल्थ पॉवर लिफ्टिंग में उदयपुर के मिहिर ने चार गोल्ड मैडल जीतकर तिरंगा लहराया
साउथ अफ्रीका मे चल रही कॉमन वेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के पॉवर लिफ्टर मिहिर सोनी ने 59 किलो भार वर्ग मे भाग लेते हुए चार गोल्ड मैडल जीते, साथ ही उनको सब-जूनियर वर्ग मे स्ट्रोंग बॉय ऑफ़ कॉमन वेल्थ का ख़िताब भी अपने नाम किया।

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि मिहिर सोनी ने स्कवेट में 170 किलो, बेंच प्रेस में 80 किलो व डेड लिफ्ट में 170 किलो कुल 420 किलो वजन उठाकर चारो मे उन्होने गोल्ड मैडल जीतकर साउथ अफ्रीका मे भारत का तिरंगा लहराया।
मिहिर सोनी साउथ अफ्रीका से 20 सितम्बर को उदयपुर पहुचेगे, उदयपुर पहुँचने पर मिहिर का विभिन खेल संगठनो सहित समाज एवंम परिजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। मिहिर को गोल्ड मैडल जितने के बाद उनको मोबाइल पर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद सामर, खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, राजस्थान पॉवर लिफ्टिंग संग के सचिव विनोद साहू, इंटरनेशनल खिलाडी कमलेश शर्मा, देवेन्द्र साहू, मोहम्मद जावेद, पूर्व पार्षद रमेश सोनी, नवीन शर्मा, उनके कोच चंद्रेश सोनी सहित कई नेशनल एवंम इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टरो ने उनको बधाई दी। मिहिर का अपने जीवन का यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट था।