मिहिर सोनी एवं प्राची सोनी का राजस्थान वेट लिफ्टिंग टीम में चयन

आगामी दिनांक-14 से 21 दिसम्बर, 2018 तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय यूथ व जुनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के मिहिर सोनी राष्ट्रीय जुनियर वर्ग में व प्राची सोनी राष्ट्रीय यूथ वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 | 

जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव कमलेश शर्मा के अनुसार मिहिर सोनी एवं प्राची सोनी का राजस्थान टीम में चयन जोधपुर में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय यूथ व जुनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर राजस्थान टीम में अपना स्थान बनाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उक्त दोनों खिलाड़ी मिहिर सोनी एवं प्राची सोनी 12 दिसम्बर को जयपुर से नागपुर के लिए राजस्थान टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News