कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में मिहिर सोनी का चयन
यह जानकारी देते हुए राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव श्री विनोद साहू ने बताया कि मई में चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई राष्ट्रीय सब-जूनियर पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतनें के आधार मिहिर सोनी का भारतीय टीम में चयन किया गया। मिहिर 5 सितम्बर से मुम्बई में आयोजित होने वाली भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। मुम्बई से ही वो 9 सितम्बर को दक्षिण अफ्रिका के लिए रवाना होंगें।
दक्षिण अफ्रिका के पोटचेपसरूम शहर में 10 से 17 सितम्बर तक आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर के मिहिर सोनी का भारतीय टीम में चयन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव श्री विनोद साहू ने बताया कि मई में चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई राष्ट्रीय सब-जूनियर पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतनें के आधार मिहिर सोनी का भारतीय टीम में चयन किया गया। मिहिर 5 सितम्बर से मुम्बई में आयोजित होने वाली भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। मुम्बई से ही वो 9 सितम्बर को दक्षिण अफ्रिका के लिए रवाना होंगें।
साहू ने बताया कि कॉमन वेल्थ पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मिहिर सोनी 59 किलो भार वर्ग में सब-जूनियर वर्ग में भाग लेंगे। यह उनके जीवन का पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच होगा। मिहिर का भारतीय टीम में चयन होने की सूचना से उनके परिवार, मित्रों सहित, लव-कुश इण्डोर स्टेडियम में पावर लिफ्टिंग खेल के सभी खिलाडि़यों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने मिहिर को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। मिहिर अभी सुबह एवंम् सांयकाल दोनों सत्रों में उनके पिता अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री चन्द्रेश सोनी व प्रशिक्षक अमृतलाल कल्याणी की देख-रेख में कड़ा अभ्यास कर रहे है। राज्य संघ ने उम्मीद जताई है कि मिहिर, कॉमन वैल्थ चैम्पियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।