मिहिर सोनी ने स्वर्ण सहित तीन रजत पदक जीते एशियन क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग में
ऐल्लेप्पी, केरल के पांच सितारा होटल , रमाडा इन में 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक आयोजित हुई एशियन क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2017 में एक स्वर्ण सहित तीन रजत पदक जीत कर उदयपुर पहुचे मीहिर सोनी का रेल्वे स्टेशन पर भव्य स

ऐल्लेप्पी, केरल के पांच सितारा होटल रमाडा इन में 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक आयोजित हुई एशियन क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप – 2017 में एक स्वर्ण सहित तीन रजत पदक जीत कर उदयपुर पहुचे मीहिर सोनी का रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भारतीय पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उदयपुर आगमन पर विनोद साहू का मेवाड़ी पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालो में खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, बेडमिन्टन कोच रमेश माहेश्वरी, इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर व महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल, इंटरनेशनल दिव्याँश सोनी, कमलेश शर्मा, मोहमद जावेद, देवेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद रमेश सोनी, सोनी समाज के पुष्कर स्वर्णकार, मुदित साहू, दिनेश व्यास व मिहिर के कोच व उन्के पिता चंद्रेश सोनी सहित कई नेशनल पॉवर लिफ्टरो एवंम खिलाडियों ने मिहिर व साहू को फुल मालाओ से लाद दिया वही ढोल नगाडो एवंम पटाखों के साथ खिलाडी जूम कर नाचे. फिर रैली के साथ उनको स्टेशन से जगदीश चौक स्थित पॉवर हेल्थ सेंटर ले जाया गया जहाँ उनका सम्मान किया गया।
