मिलाद-उन-नबी पर्व कल हर्षोउल्लास के साथ मनाएगा मुस्लिम समुदाय

मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पुर्ण हो चुकी है तथा साथ ही शहर में स्थित मस्जिद एंव दरगाह पर भी विशेष विद्युत सजावट की गर्इ है।

 | 

अन्जुमन तालीमुल इस्लाम के सदर शराफत हुसैन ने बताया की हर साल की भांति इस वर्ष भी मिलाद-उन-नबी पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ कल मनाया जाएगा। हुसैन ने बताया की पर्व को लेकर सभी मौहल्लों की कमेटियों ने सहयोग प्रदान किया गया है।

मिलाद-उन-नबी पर्व कल हर्षोउल्लास के साथ मनाएगा मुस्लिम समुदाय

साथ ही सभी जगहों पर झंडे लगाए हैं व शहर के प्रमुख इलाकों जैसे की खांजीपीर, सिलाटवाडी, कारवाडी, धोलीबावडी सहित जगह-जगह विद्युत सजावट की गई है। साथ ही इस माहौल से पता चलता है कि सभी मुसलमानों को अपने नबी से कितनी मोहब्बत है और मुस्लीम भार्इ इस पर्व को खुशनुमा बनाने के लिए किस तरह तैयारीयों मे जुटे हुए हैं।

मिलाद-उन-नबी पर्व कल हर्षोउल्लास के साथ मनाएगा मुस्लिम समुदाय

उन्होने बताया की जुलुस सुबह अन्जुमन चौक से रवाना होगा, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए दरगाह पर पहुंचेगा व सभी जगह के जुलुस इसमें शामिल होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News