हरियाणा में बढ़े दूध के दाम ! सिरसा समेत 3 जिलों की नई रेट लिस्ट जारी, देखें नए भाव

 | 
हरियाणा में बढ़े दूध के दाम ! सिरसा समेत 3 जिलों की नई रेट लिस्ट जारी, देखें नए भाव 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के पशुपालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में Vita प्लांट्स ने दूध की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सिरसा और अंबाला प्लांट की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरसा में 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क में 3 रुपए बढ़ गए है जिससे अब यह 75 रुपए का मिलने वाला है। वहीं, जींद में फुल क्रीम मिल्क पर 4 रुपए प्रति लीटर बढ़े है जिससे यह 76 रुपए का मिलने वाला है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ में A2 भैंस का 1 लीटर दूध 84 रुपए का मिलने वाला है। सिरसा Vita प्लांट के CEO दिनेश महता ने बताया कि बढ़े हुए दाम 16 नवंबर से लागू होने वाले है। Haryana News

जींद वीटा प्लांट की रेट लिस्ट 

गाय के दूध के रेट

सिरसा Vita मिल्क प्लांट के CEO दिनेश महता के अनुसार, प्लांट में गाय का दूध अधिक मात्रा में आता है। इसकी वजह से बिक्री में नुकसान अपेक्षाकृत कम हो रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार जींद प्लांट में भैंस का दूध अधिक मात्रा में आता है। इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद रेट भी अधिक देना पड़ता है, जबकि बिक्री के रेट नहीं बढ़ रहे थे। इससे प्लांट को ज्यादा नुकसान हो रहा था। इसी वजह से जींद प्लांट में दूध के रेट में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। Haryana News

अब बल्लभगढ़-सिरसा प्लांट के रेट जानिए:-

बल्लभगढ़ वीटा प्लांट की रेट लिस्ट...

सिरसा वीटा प्लांट की रेट लिस्ट...

CEO बोले

सिरसा Vita मिल्क प्लांट के CEO के अनुसार, आने वाले समय में गाय के दूध के फैट के रेट भी बढ़ाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले एक महीने में इसके रेट बढ़ने की संभावना है। सिरसा Vita प्लांट में गाय का दूध ज्यादा मात्रा में आता है।

जानकारी के मुताबिक Vita में गाय और भैंस के दूध के फैट के रेट अलग-अलग हैं। भैंस के दूध का रेट 10 फैट पर 85 रुपए के हिसाब से तय है। वहीं, 5 से कम फैट वाले दूध को गाय का दूध माना जाता है। इसका रेट 5 फैट पर 72 रुपए के हिसाब से है। Haryana News

7 मिल्क प्लांट

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में Vita के 7 मिल्क प्लांट जींद, अंबाला, सिरसा, हिसार, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), रोहतक और कुरुक्षेत्र में हैं। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्लांटों में रोजाना करीब 5 लाख लीटर दूध की खरीद होती है। इनकी कुल प्रोसेसिंग क्षमता 10 लाख लीटर प्रतिदिन है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News