1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध सप्लाई रहेगी बंद, नियमों को तोड़ने पर लगेगा ₹51 हजार जुर्माना
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में आज शनिवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में एक जिला स्तरीय बैठक का आयान हुआ जिसमें नकली दूध, घी, खोया, पनीर और दूसरे मिलावटी दूध उत्पादों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक रखी गई थी। इसमें किसान, पशुपालक, मजदूर, दूध बेचने वाले और दूध के कारोबार से जुड़े लोग शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में तय किया गया कि 1 से 3 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान वीटा, वेरका, सरस, अमूल और दूसरी दूध कंपनियों से गांवों और शहरों में दूध की गाड़ियां नहीं भेजने की अपील की गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक किसानों, पशुपालकों, मजदूरों और दूध बेचने वालों से भी अपील की गई है कि वे 1 से 3 अक्टूबर तक न तो दूध खरीदें और न ही बेचें। आंदोलन के दौरान अगर कोई दूध बेचता पाया गया, तो उस पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह भी तय हुआ कि आंदोलन के समय दूध ढोने में इस्तेमाल होने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। पकड़े गए दूध को गरीब बस्तियों में बांटा जाएगा। Haryana News
बैठक में बताया कि इस अभियान का मकसद पशुपालकों को दूध का सही दाम दिलाना है। साथ ही, नकली और मिलावटी दूध उत्पादों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना भी इसका उद्देश्य है। Haryana News
इस अवसर पर मैक्स साहुवाला ने कहा कि नकली दूध, घी, खोया और पनीर जैसी मिलावट को रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिले और उपभोक्ताओं तक शुद्ध दुग्ध उत्पाद पहुंचें, इसके लिए नकली दूध के खिलाफ लड़ाई को पूरे हरियाणा में आगे बढ़ाया जाएगा।