शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया
मां आशापुरा संगठन के तीसरे स्थापना दिवस पर आज ठोकर चौराहा स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर 11 किलो दुधाभिषेक, माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं 501 दीप प्रज्जवलित कर इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया।

मां आशापुरा संगठन के तीसरे स्थापना दिवस पर आज ठोकर चौराहा स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर 11 किलो दुधाभिषेक, माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं 501 दीप प्रज्जवलित कर इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया।
संगठन प्रमुख चेतन सोनी ने बताया कि इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों निधनों को खाना खिलाया। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख चेतन सोनी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह हाड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निखिल खेडवा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सालवी, नगर अध्यक्ष विजय जोशी, गौतम शर्मा, नवीन अग्रवाल, गोपाल चौहान, कमल घारु, हितेश सालवी, मनीष सालवी, पुष्कर सोनी, धीरज शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।