मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज रविवार को सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह सम्पन हुआ।
सन्नी बेदी विजेता ,आयुष जेन उपविजेता
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज रविवार को सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह सम्पन हुआ।
आयोजन सचिव विकास साहु ने बताया कि समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री फुलसिंह जी मीणा विद्यायक, उदयपुर ग्रामीण, अध्यक्षता श्री आर. सी. सोमानी जी निर्देषक एम. डी. एस. स्कुल, श्रीमती पुष्पा सोमानी जी व श्री पारसमल जी तथा विषिष्ठ अतिथि श्री राजीव जी भारद्वाज अध्यक्ष चेस इन लेकसिटी व राजेन्द्र जी तेली समन्वयक चेस इन लेकसिटी थे। निर्णायक गायत्री कटारिया ने बताया कि आठ चक्र के पश्चात् परिणाम इस प्रकार है- ओपन वर्ग में सन्नी बेदी, आयुष जेन, मोनिका साहु, चन्द्रजीत सिंह राजावत, गोविंद कुमार चन्देल क्रमषः प्रथम से पॉंचवे स्थान पर रहे।
सिनियर वर्ग प्रभव माहेष्वरी, हेमेन्द्र सिहं मकवाना, सुधाकर नमन पोरवाल, भावेष पण्डियार, मन्थन चितौड़ा, दिव्यांषु बाबेल, पल्लव चौधरी, वन्दन लोढ़ा , ध्रुव दक, गौतम कटारिया, कुनाल छाबडा, राज कुमावत, मन्थन कौठारी, उद्वलक्ष्य रैना, अरूण कटारिया, हार्दिक दक, तनमय नलवाया, दक्ष दक, प्रवर्धमन सिंह, चाहना जेन महिला वर्ग अर्पिता जेन, पारूल राठौड़, अक्क्षी छतवानी क्रमषः यह सभी अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता को नकद पुरूस्कार व स्मृति चिन्ह् दिया गया व शेष खिलाडि़यों को भी स्मृति चिन्ह् दिया गया।
