मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 14 नवम्बर शनिवार से

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 14 नवम्बर से 15 नवम्बर तक सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

 | 
मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 14 नवम्बर शनिवार से

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में मिनरल लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 14 नवम्बर से 15 नवम्बर तक सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

चेस इन लेकसिटी के समन्वयक राजेन्द्र तेली ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम 2 स्थान पर रहने वाले शातिरों की प्रविष्ठी बड़ोदा में होने वाली चेस क्लब लाईव ओपन फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता हेतू चेस इन लेकसिटी द्वारा करवाई जायेगी साथ ही विभिन्न वर्गो में विजेता खिलाड़ीयों को नकद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे व शेष सभी खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।

प्रतियोगिता में कुल 20100 रूपये की ईनामी राशि दाव पर रहेगी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी वर्ग अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 19 व सिनियर वर्ग के शातिर हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता 7 चक्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से खेली जायेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्ठी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय एम.सी.पी.एस. कम्प्यूटर चाईल्ड एकेडमी में 13 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 09ः00 से 12ः00 बजे तक व 14 नवम्बर शनिवार को प्रतियोगिता स्थल एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में प्रातः 08ः00 से 09ः30 बजे तक करवा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News