पीसी टेबलेट के लिए मंत्री मालवीया ने वितरित किए चेक

शहर के रेजिडेंसी स्कूल में आज पीसी टेबलेट चेक वितरण समारोह में बच्चों को चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जिले के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभावान बालक.बा

 | 
पीसी टेबलेट के लिए मंत्री मालवीया ने वितरित किए चेक

शहर के रेजिडेंसी स्कूल में आज पीसी टेबलेट चेक वितरण समारोह में बच्चों को चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जिले के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभावान बालक.बालिकाओं को आज रेजीडेंसी स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने पीसी टेबलेट के लिए चेक वितरित किए।

जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता के अनुसार समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयए उच्च माध्यमिक विद्यालय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं संस्कृत शिक्षा के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 13 हजार 689 बालक-बालिकाओं को पी टेबलेट वितरित किए गये।

पीसी टेबलेट के लिए मंत्री मालवीया ने वितरित किए चेक

विद्यालयी मेरिट में नंबर दो से ग्यारह क्रमांक तक को पीसी टेबलेट एवं प्रथम स्थान पर रहने वाले बालक-बालिकाओं को लेपटॉप दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

मालवीया के साथ जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया जिला परिषद सीईओ अबरार अहमद सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News