2 जून को पासपोर्ट केन्द्र का उद्घाटन करेंगे विदेश राज्य मंत्री
उदयपुर में केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद भी खुलने वाले पासपोर्ट केन्द्र में लगातार आ रही अचडनों के बाद अब आखिरकार इसके खुलने का
| May 31, 2017, 20:30 IST
केन्द्रीय विदेश मामलात राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह 2 जून की सुबह 9.10 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे इसी दिन दोपहर 2.10 बजे वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।
पासपोर्ट केन्द्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार है लेकिन उद्घाटन नहीं होने से यहां पर पासपोर्ट बनने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। लेकिन अब उद्घाटन होने के बाद पूरे संभाग के लोगों के लिए राहत होगी। इसके बाद लोग अपना पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन कर सकेगें। अब किसी को भी जयपुर या जोधपुर जाने की जरूरत नहीं होगी।
पासपोर्ट केन्द्र के उद्घाटन को लेकर महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने बताया कि निगम की ओर से इसके लिए सुभाष नगर में तीन करोड़ का भवन उपलब्ध करवाया गया है। इस उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।
