नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार 

हिरणमगरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले और उसके साथ बलात्कार करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 
 
नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही 

उदयपुर 1 नवंबर 2019। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले और उसके साथ बलात्कार करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 

हिरणमगरी पुलिस थाना के एसएचओ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नाबालिग लड़की बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले और उसके साथ बलात्कार करने के अभियुक्त राजू उर्फ़ राजेंद्र सिंह पिता कान सिंह राठोड निवासी दौलतगढ़ आसींद भीलवाड़ा हाल मुकाम मेलडी माता मंदिर के पास नयाघर सवीना उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया की बलात्कार के आरोपी राजू उर्फ़ राजेंद्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal