मीराबाई चानू ने लहराया जीत का परचम, तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Udaipur Times, New Delhi : भारत के लिए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में 22kg के अंतर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने कुल 190kg (85 स्नैच, 105 क्लीन एंड जर्क) का भार उठाया और लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में Gold जीता।
मीराबाई चानू ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह पछाड़ दिया। उन्होंने Silver मेडल जीतने वाली खिलाड़ी से 22 किलो अधिक वजन उठाकर जीत हासिल की। भारत का यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।
Result Update: Weightlifting, Women’s 48KG
— SAI Media (@Media_SAI) July 26, 2026
The Queen of Indian Weightlifting adds another glorious chapter! #TOPS athlete Mirabai Chanu once again showcased her class at the Commonwealth Games, delivering a stunning Gold in the 48 kg category. The weightlifting queen delivered… pic.twitter.com/L2qNnYBO4m
इससे पहले झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और ऋषिकंत सिंह ने पुरुषों की 60 KG कैटेगरी में Silver मेडल जीता था।
देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैं भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीत पाई। मेरे दिमाग में बहुत चीजें चल रही थीं... ये मेरा तीसरा गोल्ड मेडल है और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरा चौथा मेडल है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं..."
Mirabai Chanu didn't just win the GOLD... she absolutely demolished the field!
— India_AllSports (@India_AllSports) July 26, 2026
Won by a staggering 22kg over the silver medallist.
Created NEW Games Records in:
✅ Snatch
✅ Clean & Jerk
✅ Total #Glasgow2026 #Glasgow2026withIAS https://t.co/Cg0wpmu6rM pic.twitter.com/3Lj3kq8XPy
