गणेशोत्सव में विविध प्रतियोगिताएं
उदयपुर में गणेशोत्सव की धूम चरम पर है। उदयपुर के पोलोग्राउण्ड स्थित सामुदायिक केन्द्र पर रविवार शाम मेवाड़ बधिर सोसायटी के तत्वावधान में खेलकूद, पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। मुख्य अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी ने विजेताओं को पारितोषिक के रूप में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

ये रहे विजेता
प्रतियोगिताओं में हेयर मेकिंग में इलियास अत्तर वाला ने प्रथम, अजय शर्मा ने द्वितीय व राजेश जैन ने तृतीय स्थान, लूडो (गर्ल्स) में टीना सिसोदिया प्रथम, काशिश द्वितीय व सलोनी अहारी तृतीय तथा लूडो बॉयज में कपिल जीनगर प्रथम, मुकेश दलकर द्वितीय तथा राहुल रेगर तृतीय रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रागिनी मेहता ने किया।
प्रधानमंत्री के दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम को बढ़ाएंगे
महापौर कोठारी ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में लाने के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से उदयपुर में लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से दिव्यांगजन के विकास कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। उनके हूनर को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक रमेश चन्द्र शर्मा थे। कार्यक्रम में मेवाड़ बधिर समिति के अध्यक्ष पीयूष सनाढ्य, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव सूरज कुमार तेली एवं कोषाध्यक्ष कपिल जीनगर ने अतिथियों का स्वागत किया।