मिस क्रिस्टल एंजेल जया ने महिलाओं को वितरीत किये मास्क व सेनेटाईज़र

 विश्व आदिवासी दिवस 
 | 
उदयपुर निवासी मिस क्रिस्टल एंजेल एवं समाजसेविका जया मीणा द्वारा आदिवासी लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया।

उदयपुर 8 अगस्त 2020। विश्व आदिवासी दिवस पर मूलतः उदयपुर निवासी मिस क्रिस्टल एंजेल एवं समाजसेविका जया मीणा द्वारा आदिवासी लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया। आदिवासी समाज की महिलाओं को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देते हुए इससे सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं का आव्हान किया कि वे अपने गांव में आदिवासी बालक -बालिका में छिपी प्रतिभाओं को छिपाने के बजाय बाहर लाने का प्रयास करें। 

जया मीणा द्वारा हमेशा की तरह समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जया आदिवासी समाज की लड़कियों को फैशन इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग लाइन में जाने के लिए समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने मे अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News